जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने सोमवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, जौनपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिजवान अली तथा रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार गौड़ शामिल रहे।
पुलिस ने जरौटा गांव निवासी राजू गौतम (34) पुत्र बाबूराम और बाबूराम (65) पुत्र झिंगई उर्फ वंशराज को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी मुकदमा संख्या 295/2025, सेवी देवी बनाम राजू गौतम से संबंधित हैं। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 85 तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय जौनपुर में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


