• Mon. Jun 1st, 2026

    बोलेरो की टक्कर से सीमेंट लदी ट्रॉली पलटी

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नोनारी गांव के पास रविवार रात करीब 9:45 बजे सड़क हादसे में सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और उसमें लदा सीमेंट बिखर गया।

    जानकारी के अनुसार, वाराणसी से सीमेंट लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जमालापुर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर चालक प्रेम पटेल ने बताया कि नोनारी गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंट से लदी ट्रॉली के दोनों तरफ के पहिए निकल गए और ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें लदा सारा सीमेंट सड़क किनारे और आसपास बिखर गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर के बाद बोलेरो भी सड़क पर गलत दिशा में खड़ी हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर कोई बाइक सवार नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में दोनों वाहन चालक सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *