• Sun. May 31st, 2026

    अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, मुकदमा दर्ज

    Share

    नौपेडवा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगुलामगंज बाजार के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय संजय शनिवार रात लगभग दो बजे अपना ऑटो रिक्शा लेकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिवगुलामगंज बाजार के पास एक पुलिया के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी।

    राहगीरों ने चालक को डिवाइडर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बक्शा थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed