• Sun. May 31st, 2026

    लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद जौनपुर से विदा हुए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, भावभीनी विदाई

    Share

    जौनपुर, 31 मई 2026। जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई पहचान देने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का तबादला सीतापुर जनपद के लिए हो गया है। जुलाई 2021 में जौनपुर का कार्यभार संभालने वाले डॉ. पटेल ने अपने लगभग चार वर्ष 10 माह के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    जनपद स्थित डायट सभागार में उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

    डॉ. पटेल के नेतृत्व में जिले के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, आधारभूत सुविधाओं का विकास, निपुण भारत मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए। उनके कार्यकाल में जनपद के कई विद्यालयों ने प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

    विदाई समारोह में वक्ताओं ने डॉ. गोरखनाथ पटेल के शिक्षा विभाग में लगभग पांच वर्षों के सफल और स्वर्णिम कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता और कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

    कार्यक्रम में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न डीसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारीगण, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, अमित सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed