बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गुरुवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं एक वारंटी आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत शुभम कुमार यादव व केशनाथ यादव निवासी गहली कठार, आशीष यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहन लाल यादव, दिलीप कुमार यादव एवं शेषमणि यादव निवासी बनकट कारो तथा कमल लाल यादव व शारदा प्रसाद यादव निवासी महुआरी तिवारीपुर को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र के लखरांव गांव निवासी वारंटी अभियुक्त राधेश्याम उर्फ गुड्डू पुत्र रामराज गौतम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।


