• Fri. May 29th, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के डिहिया गांव में गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी संगीता का किसी बात को लेकर अपने पति धर्मेन्द्र से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नाराज होकर संगीता घर के बगल स्थित छप्पर में चली गई। कुछ देर बाद वहां से चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला आग की लपटों से घिरी हुई थी।

    पति धर्मेन्द्र ने तत्काल वहां रखा कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

    घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि संगीता के चार छोटे बच्चे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed