2027 में सपा की सरकार बनना तय : विभूति नारायण पटेल

Share

मड़ियाहूं (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी मड़ियाहूं विधानसभा 370 द्वारा आयोजित “जनभागीदारी रैली, अपनी बात अपनों के साथ” कार्यक्रम में सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा नेता विभूति नारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है तथा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ रहा है। जनता अब बदलाव चाहती है और वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं।

विभूति नारायण पटेल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान तेजी से समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को जयंत कुशवाहा, दीनानाथ सिंह और गामा सोनकर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

इस अवसर पर ईशा फारूकी, महेंद्र यादव, विजय पटेल, महेंद्र बेनबंसी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें