• Mon. May 25th, 2026

    अवैध डम्पर-ट्रकों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन सीज, ₹1.64 लाख से अधिक का जुर्माना

    Share

    जौनपुर। जनपद में बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे डम्पर एवं ट्रकों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन वाहनों को सीज करते हुए कुल ₹1,64,900 का शमन शुल्क लगाया गया।

    जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी बदलापुर, उप जिलाधिकारी केराकत एवं उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में एआरटीओ (प्रवर्तन) तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर की संयुक्त टीम ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 40 डम्पर एवं ट्रकों की जांच की गई।

    जांच में कई वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग और अन्य अनियमितताओं के चलते तीन वाहनों का चालान कर संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल ₹1,64,900 का शमन शुल्क भी आरोपित किया गया।

    एआरटीओ (प्रवर्तन) ने वाहन चालकों और मालिकों से सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *