• Fri. May 22nd, 2026

    भीषण गर्मी के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अवकाश घोषित

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है।

    वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं पूर्ववत उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संचालन करेंगी। इनमें टीएचआर प्राप्ति एवं वितरण, वीएचएसएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, गृहभ्रमण, नए लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन तथा पोषण ट्रैकर पर सभी सूचनाओं की फीडिंग शामिल है।

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed