• Wed. May 20th, 2026

    मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे प्रधान को किया गया हाउस अरेस्ट

    Share

    जौनपुर। बक्शा विकासखंड के नरी गांव के प्रधान चंचल सिंह को मंगलवार देर रात प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि वह ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने लखनऊ जाने वाले थे। चंचल सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखने से पहले ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। प्रधान का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कम समय में कई योजनाएं अधूरी रह जाती हैं। इसलिए कार्यकाल बढ़ाया जाना जरूरी है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *