• Wed. May 20th, 2026

    अनियमितताओं पर शिवांश ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित

    Share

    जौनपुर। मेसर्स शिवांश ब्लड सेंटर (लक्ष्मी हेल्थकेयर सेंटर एंड हॉस्पिटल) का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ब्लड बैंक की सभी रक्त संबंधी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जांच में स्टाफ की कमी और अभिलेखों में बड़े पैमाने पर ओवरराइटिंग मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की विशेष रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच के दौरान ब्लड बैंक में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि आवश्यक योग्य कर्मचारियों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। डोनर रजिस्टर और मास्टर रजिस्टर का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर काट-छांट और ओवरराइटिंग मिली। जांच टीम को उपकरणों के कैलिब्रेशन रिकॉर्ड भी नहीं मिले, जबकि ब्लड ग्रुपिंग रजिस्टर और ब्लड सैंपल रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में ब्लड बैंक द्वारा किसी भी प्रकार की रक्त संबंधी गतिविधि संचालित करना अवैध माना जाएगा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *