• Wed. May 20th, 2026

    पति से नाराज महिला हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    Share

    जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ पुलिस चौकी अंतर्गत बभनौटी टिकरी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

    महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने पति अर्जुन चौहान से नाराज थी। सुमन ने आरोप लगाया कि बीती रात पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने के इरादे से टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही वीरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में दोनों पति-पत्नी को थाने लाया गया, जहां बातचीत के बाद दोनों में सुलह हो गई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *