• Wed. May 20th, 2026

    दो माह से वेतन न मिलने पर सीएचओ कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

    Share

    जौनपुर। बक्शा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौपेड़वा में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने मार्च और अप्रैल माह का वेतन न मिलने से नाराज होकर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने यह ज्ञापन सीएचसी अध्यक्ष डॉ. गोपेश सिंह को देकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की। सीएचओ कर्मियों ने बताया कि पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मई माह भी समाप्त होने वाला है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस मामले में डॉ. गोपेश सिंह ने कहा कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीएचओ कर्मियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों के हित में ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान शिव दुलारी, सीमा पटेल, प्रतीक्षा सिंह, दिव्यानी वर्मा समेत कई कर्मी मौजूद रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *