• Wed. May 20th, 2026

    मां काली मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    Share

    जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के भड़ेहरी गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर से पुलिस-प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाकर परिसर को कब्जे से मुक्त करा दिया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की शिकायत थी कि मंदिर परिसर के पास ईंट, गाटर, पत्थर, पटिया और अन्य मलबा रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इससे श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को मंदिर आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद थानागद्दी चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह और हल्का दरोगा संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 19 मई को मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में रखा गया अवैध सामान हटवाया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। दीपक, विजय, नरेंद्र और राजेंद्र समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं को अब मंदिर आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *