• Wed. May 20th, 2026

    नेपाल में चमके जौनपुर के खिलाड़ी, 14 पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    Share

    जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने नेपाल के लुंबिनी में आयोजित प्रथम सागरमाथा डोजो इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीतकर भारत को दूसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन महादेवी रूरल मुंशी पार्टी वेंकट हॉल, लुंबिनी (नेपाल) में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के खेल मंत्री संतोष कुमार पांडे रहे। इस दौरान इंडिया चीफ शिहान मनोज कुमार राजपूत और सागरमाथा डोजो के अध्यक्ष आशीष भी मौजूद रहे। के.डी. स्पोर्ट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। एकेडमी के संचालक और कोच सोनू यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अभिमन्यु यादव, अभ्युदय मौर्या, गीतिका बेनवंशी, अदिति सिंह गौतम, शीलू पासवान, सोनाली यादव, अंशिका बेनवंशी, शालिनी मौर्या, कृष सेठ और उत्कर्ष यादव शामिल रहे। वहीं सुमित पासवान, मोनू निषाद और अपूर्व रंजन ने रजत पदक जीते। पुष्पदीपिका प्रजापति को कांस्य पदक मिला। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *