• Wed. May 20th, 2026

    अनियंत्रित कार ने ठेले और दो बाइकों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में कोतवाली परिसर के बगल मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे ठेले तथा पटरी पर खड़ी दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। पास के दुकानदार द्वारा रास्ता बाधित होने पर कार हटाने को कहा गया। बताया जाता है कि कार चालक ने जैसे ही वाहन आगे बढ़ाया, वह संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले सड़क पर जा रहे एक ठेले से टकराई, फिर पटरी पर खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

    टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed