स्व. बी. एन. सिंह की पुण्यतिथि पर संघर्ष संकल्प दिवस मनाया, कर्मचारियों-पेंशनर्स ने दोहराया हक की लड़ाई का संकल्प

Share

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में स्वर्गीय बी. एन. सिंह की 27वीं पुण्यतिथि “संघर्ष संकल्प दिवस” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों, पेंशनर्स और शिक्षकों ने स्व. बी. एन. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद किया और पेंशनर्स हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि स्व. बी. एन. सिंह ने अपने पूरे जीवन में कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार के समान राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन एवं महंगाई भत्ते की समानता दिलाने के लिए कई आंदोलन किए। वर्ष 1994-95 में दो प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर 51 दिनों तक चले ऐतिहासिक आंदोलन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा गठित वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस शामिल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि स्व. बी. एन. सिंह ने वर्ष 1966 से लेकर अपने अंतिम समय 18 मई 1999 तक कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारों को संघर्ष के जरिए हासिल किया गया था, उन्हें सरकार धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर पेंशनर्स में भेदभाव पैदा करने का प्रयास कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने वित्त विधेयक 2025 वापस लेने और वेतन आयोग में पेंशनर्स के मुद्दों को शामिल किए जाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

सभा में शेषनाथ सिंह, राम अवध यादव, नन्दलाल सरोज, कृष्ण कुमार तिवारी, पलकधारी मौर्य, कंचन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, देवेश कुमार यादव, मिठाई लाल, भानुप्रताप श्रीवास्तव, राम आश्रय रजक, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, जियाराम यादव, ओंकार नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, राजपति विश्वकर्मा, शम्भूनाथ यादव, नरेन्द्र त्रिपाठी, वीवी सिंह, बिक्रमाजीत यादव, चन्द्रशेखर सिंह, महेन्द्र प्रसाद पाठक, मदन मोहन सोनकर, रमाशंकर निषाद, डॉ. भारत यादव, मुकुन्दलाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, लालजी शुक्ला, गजराज मौर्य समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत पेंशनर स्व. हीरालाल पाण्डेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें