• Fri. Jul 3rd, 2026

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

    saraikhawaja
    Share

    करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा (भदोरा) गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी अरविंद घर पर रहकर कामकाज करते हैं। उनकी पत्नी निशा (29) रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई थीं। सोमवार सुबह निशा की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    वहीं मृतका निशा के भाई श्रीकांत, निवासी नगहटी थाना खुटहन, ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि रविवार रात करीब नौ बजे निशा ने फोन कर पति से विवाद होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सोमवार सुबह अचानक मौत की सूचना मिलने से परिवार को ससुराल पक्ष पर संदेह है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच कराने की मांग की है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *