• Tue. May 19th, 2026

    लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

    Share



    लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जौनपुर के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और घटना की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रख रहे वकीलों पर बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *