• Tue. May 19th, 2026

    मां से दुखड़ा रोते रोते विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    चंदवक, जौनपुर। थानाक्षेत्र के करनेहुआ गांव में सोमवार सुबह मोबाइल पर मां से दुखड़ा रोते रोते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह चार वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह की थी। मां के बताने पर पिता सुरेन्द्र यादव विवाहिता के घर पहुंचे और बंद कमरे का ताला तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। विवाहिता को तीन वर्ष का बेटा अर्पित है।

    आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के रोआपार गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका यादव चार वर्ष पूर्व करनेहुआ गांव के नीरज सिंह से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उनको तीन वर्ष का बेटा अर्पित है। नीरज वाराणसी में निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। प्रियंका सुबह ही मां मंजू को फोन लगाकर दुखड़ा रोते हुए अपनी बातें कहने लगी। दोनों में क्या बातें हुईं की बातें करने के दौरान ही प्रियंका कमरा बंद कर फांसी लगा ली। फोन पर आवाज बंद हो गई तो आशंकित मां ने पिता सुरेंद्र को पूरी बात बताई। पिता तुरंत भागे भागे पुत्री के घर आए। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो शव फंदे से लटक रहा था। उसे लेकर मेहनाजपुर निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *