• Sun. May 17th, 2026

    मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे हंसराज विश्वकर्मा का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    स्वागत समारोह में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद और समाज दोनों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों का प्रभावी समाधान होगा।

    कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज और विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और मंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed