• Fri. May 15th, 2026

    जौनपुर में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

    Share


    जौनपुर। जिले में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश के चलते जिले के 100 से अधिक गांवों में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग ने अगले 10 घंटों में आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है।
    बुधवार दोपहर तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी का सबसे अधिक असर मछलीशहर तहसील और भदोही सीमा से सटे क्षेत्रों में देखने को मिला। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
    मीरगंज, जरौना, बंधवा बाजार, गोधना और जंघई क्षेत्रों में बवंडर जैसे हालात बने रहे। कई घरों के टीन शेड उड़ गए और बिजली के खंभे उखड़ गए। सवैया गांव में नीम का पेड़ गिरने से एक बछड़ा घायल हो गया।
    जंघई और गोपालापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 72 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली निगम के एसडीओ आदित्य मारकंडे ने बताया कि क्षति का आकलन कर मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *