इंटरमीडिएट में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
खुटहन, जौनपुर। सियरावासी गांव के मूल निवासी तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत कैलाश तिवारी की बेटी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में रहने वाले उनके परिवार वालों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी है। यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति के पिता केएन तिवारी अल्मोड़ा जिले में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह यहां पहले भी जिला विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी ममता तिवारी गृहिणी हैं। उन्नति अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनने का लक्ष्य बनाया है। उसने सफलता का श्रेय पिता के अलावा दादा अमरनाथ तिवारी व गुरुजनों को दिया है।


