• Wed. May 13th, 2026

    मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    Share

    सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह को पंचायत कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सदर तहसीलदार जौनपुर आशीष सिंह ने कराया।
    ज्ञात हो कि गत माह शासन द्वारा राजकुमार राजभर, जिरावती मौर्या एवं दीपिका पाल को नगर पंचायत जफराबाद का नामित सभासद मनोनीत किया गया था। तीनों नव-नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।
    इस अवसर पर चेयरमैन उम्मे रहिला, डॉ. सरफराज खान, अधिशासी अधिकारी, सितला प्रसाद गिरी, चुकंदर निषाद, हनीफ खान, दीपक, अनिल राजभर, चंद्रशेखर सरोज, तोसा मौर्य, पिंटू सहित नगर पंचायत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *