• Mon. Jun 29th, 2026

    शान्ति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार

    Shahganj
    Share

    शाहंगज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों में बृजेश यादव पुत्र रामसचल यादव निवासी करछा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ तथा अखिलेश कुमार गौड़ पुत्र राजकुमार गौड़ निवासी कोरवलिया भादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर हैं। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं उपनिरीक्षक सुनील वर्मा मय पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *