• Mon. Jun 29th, 2026

    रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में नौकरी का अवसर, 60 हजार से 1 लाख तक मिलेगा वेतन

    Job
    Share

    जौनपुर। Employment Department Uttar Pradesh के अंतर्गत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी जौनपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

    उन्होंने बताया कि रिक्रूटमेंट एजेंसी क्रिएटिव इंटरप्राइजेस के माध्यम से मैकेनिकल फिटर, फैब्रीकेशन फोरमैन, मैकेनिकल टेक्निशियन, स्ट्रक्चर फैब्रीकेटर, पाइप फैब्रीकेटर, वेल्डर्स, हेल्पर्स एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा।

    जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के पास पासपोर्ट उपलब्ध है तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव है, वे रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

    आवेदन के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *