• Wed. May 13th, 2026

    यूपी बोर्ड परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र 29 मई तक दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    Share

    जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों से असंतुष्ट छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रीवांस सेल (शिकायत एवं निस्तारण प्रकोष्ठ) का गठन किया है। छात्र-छात्राएं 29 मई तक अपने परीक्षाफल संबंधी आपत्तियां और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह विशेष प्रकोष्ठ उन परीक्षार्थियों की समस्याओं का निस्तारण करेगा, जिन्हें अपने प्राप्तांक या परीक्षाफल को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है। परिषद का उद्देश्य छात्रों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अपर सचिव (प्रशासन) के निर्देश पर गठित यह ग्रीवांस सेल 29 मई तक सक्रिय रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी कि वे छात्रों की समस्याओं को संकलित कर क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचाएं और उनके समाधान में सहयोग करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *