• Wed. May 13th, 2026

    सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंचाना उद्देश्य: संस्थान

    Share

    शान्तिपूर्ण व उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ वितरण कार्यक्रमतेजस टूडे सं.
    केराकत, जौनपुर।
    स्थानीय क्षेत्र के बंधवा (नरहन) में स्थित विभूति चौहान प्राइवेट आईटीआई इंस्टीट्यूट में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत लगभग 100 छात्र-छात्राओं को ड्रेस, किताब व पाठ्य सामग्री का वितरण शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस बाबत इंस्टीट्यूट के प्रबंधक व शिक्षकों ने कहा कि सरकार युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। संस्थान द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरकार एवं संस्थान प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *