• Wed. May 13th, 2026

    कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

    Share

    खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर लगा हाइट गेज बैरियर शुक्रवार की रात एक कंटेनर फंसने से क्षतिग्रस्त हो गया सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि यातायात प्रभावित नहीं हुआ। स्लीप वेल लोगो लगा एक कंटेनर ट्रक रात्रि करीब साढे नौ बजे दीदारगंज की तरफ जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों तरफ बने हाइट गेज बैरियर का पहला हाइट गेज पार हो गया। क्रॉसिंग पार होने के बाद दूसरे हाइट गेज के बैरियर में कंटेनर फंस गया। हाइट गेज क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर शाहगंज से पहुंची रेलवे पुलिस ने कंटेनर को पीछे कराया। रेलवे पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर शाहगंज चली गयी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर ने बताया कि चालक राकेश प्रजापति निवासी पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *