• Wed. May 13th, 2026

    डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

    Share

    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन गांव में एक शादी समारोह के दौरान द्वार पूजा में बरती और घराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गये जबकि दो वाहनों में भी तोड़—फोड़ की गई दूल्हे की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
    जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर डिहवा गांव से बारात सिधवान गांव आई थी। जलपान कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा लेकिन द्वार पूजा के समय किसी बात को लेकर बरती और घराती पक्ष में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी—डण्डे चलने लगे जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गयी। मारपीट में घराती पक्ष के हर्षित मिश्रा 18, ब्रह्मदेव मिश्रा 40, गोली दुबे 60, गणेश मिश्रा 22 और अर्जुन मिश्रा 32 वर्ष घायल हो गये। इनमें से दो-तीन लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी घायलों का उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
    घटना के बाद शादी समारोह में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *