• Wed. May 13th, 2026

    रजमलपुर की यादव बस्ती में 10 दिन से अंधेरा, 25 परिवार परेशान

    Share

    जौनपुर। विकासखंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत रजमलपुर की यादव बस्ती में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 25 परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। 29 अप्रैल को आई तेज आंधी में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खंभे सहित टूटकर गिर गया था। घटना के बाद बिजली विभाग ने खंभा और लाइन तो ठीक कर दी, लेकिन जला हुआ ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों अरविंद यादव, राजदेव यादव, राय साहब और पन्नालाल ने कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ त्रिपाठी ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर का पीआर बन चुका है और प्रक्रिया पूरी है, जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *