• Wed. May 13th, 2026

    शिक्षक की माता के निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित

    Share

    जौनपुर। रसायन शास्त्र विषय के प्रवक्ता अमरेश राय की माता जी के निधन पर विद्यालय के मुख्य भवन एवं बालिका भवन में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दिवंगत महिला अवकाश प्राप्त प्रोफेसर एवं टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र नाथ राय की धर्मपत्नी थीं। वे पिछले तीन माह से अस्वस्थ चल रही थीं। मंगलवार रात्रि लगभग 9 बजे कन्हईपुर स्थित शहरी आवास पर उनका निधन हो गया। शोक सभा में विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं शोक व्यक्त कर अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *