• Wed. May 13th, 2026

    बलिया में साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 1.26 लाख रुपये, पुलिस का जताया आभार

    Share

    बलिया। जनपद की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में पूरे 1 लाख 26 हजार रुपये वापस कराए हैं। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और साइबर सेल का धन्यवाद किया है।

    जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अखरौल गांव निवासी रजनेश कुमार शर्मा के साथ 1 मई 2026 को साइबर ठगी हुई थी। ठगों ने APK फाइल के जरिए उनके क्रेडिट कार्ड से फर्जी तरीके से 1.26 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान ठगी की रकम होल्ड कराई गई और न्यायालय के आदेश के बाद 8 मई 2026 को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *