• Wed. May 13th, 2026

    रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Share

    जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में उमरपुर गांव के पास शिवगुलामगंज रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भोर में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई होगी। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *