• Wed. May 13th, 2026

    जनपद में स्व-जनगणना प्रक्रिया शुरू, 21 मई तक चलेगा अभियान

    Share

    जौनपुर। जनपद में गुरुवार से स्व-जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है, जो 21 मई तक चलेगी। शासन के निर्देश पर केराकत ब्लॉक में इस कार्य की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख सरोजा देवी की स्व-जनगणना संपन्न कराई गई। उनके साथ ब्लॉक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी गणना पूरी की। खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए गांव स्तर पर सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्व-जनगणना का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाना है। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आसिफ अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी दिनकर मौर्या, पूजा सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *