• Wed. May 13th, 2026

    सबेरी पड़ान, पंडरी में महादेव मंदिर की 5वीं वर्षगांठ पर अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न

    Share

    जौनपुर। सबेली पड़ान, पंडरी में बुधवार को देवाधिदेव महादेव मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर राजेश पाण्डेय एडवोकेट (दिल्ली) और मनीष कुमार पांडे के संयुक्त तत्वावधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन बुधवार से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे वातावरण में भक्ति और राम नाम की गूंज सुनाई देती रही। गुरुवार को अखंड मानस पाठ का विधिवत समापन किया गया। इसके बाद वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। हवन के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई मानस पाठ मंडलियों के सदस्यों ने भी भाग लेकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरुवार शाम से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *