• Tue. Jun 30th, 2026
    Share

    उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार नीति के अंतर्गत जनपद में जिन इन्वेस्टरों द्वारा इन्वेस्ट किया गया है उन इन्वेस्टरों को आमंत्रित किया गया जिनकी उपस्थित में एक रोड शो का आयोजन किया गया जिसकी हरी झंडी जिलाधिकरी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा के द्वारा किया गया। रोड शो कलेक्ट्रट परिसर से निकलकर मा. काशीराम सामुदायिक भवन ओलन्दगंज, टीडी कालेज होते हुए उधोग विभाग तक समाप्त हुई। मा. कांशीराम सामुदायिक भवन में ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद ऊनी दरी व अन्य विभागों का स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, डी डी ओ ,श्री बी बी सिंह,डी इं एस टी ओ आर डी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह सहायक प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *