• Wed. May 13th, 2026

    टीडी इंटर कॉलेज में हनुमान चालीसा पाठ व मिठाई वितरण

    Share

    जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन स्थित प्रार्थना स्थल पर मंगलवार सुबह 7:30 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना, राष्ट्रगान और वंदे मातरम के बाद ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह व नम्रता सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की जानकारी देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए इसे एक बड़े बदलाव का संकेत बताया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के सहयोग से सभी विद्यार्थियों को लड्डू वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, कपिल देव सिंह, डॉ. मयंक शेखर झा, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, अपर्णा मिश्रा, अजय कुमार सिंह द्वितीय, दिवाकर सिंह व अभिषेक सिंह सोनू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *