• Wed. May 13th, 2026

    अजय राय के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना से कांग्रेसियों ने की हवन पूजन

    Share

    जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की तबियत अत्यंत खराब हो जाने से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पतहना गांव में ब्राह्मण यजमानों के द्वारा वैदिक मंत्रों से हवन पूजन कर अजय राय के स्वास्थ्य के लिए इश्वर से प्रार्थना किया। हवन कराने वाले विद्वान पंडित जयप्रकाश मिश्र व पं. गोविन्द उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंंड में आहुतियां दिलाई। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, पंडित दिनेश तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शहनवाज मंजूर, इरशाद खान, सद्दाम प्रधान, राजकुमार गुप्ता, जय मंगल यादव, इकबाल हुसैन, मु ताहिर सहित अन्य लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *