• Wed. May 13th, 2026

    जौनपुर में मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत

    Share

    जौनपुर। रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में आंधी जैसे हालात बन गए। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस मौसम परिवर्तन का असर किसानों पर भी सकारात्मक माना जा रहा है, खासकर गन्ने और अन्य फसलों के लिए यह फायदेमंद बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले समय में रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *