• Mon. Jun 15th, 2026

    गोमती में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव, गांव में मातम

    Share

    जफराबाद: क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित गोमती नदी घाट पर डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मोथहा गांव के पास नदी में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

    महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान गुरुवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। दोनों दोस्त नहाकर बाहर निकल आए, लेकिन तेजस्वी पानी में ही रहा और लापता हो गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम के प्रयास से शव बरामद हुआ। शव देखते ही मां बेहोश हो गई, जबकि परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed