• Fri. May 1st, 2026

    एआईएमआईएम ने शुरू किया सदस्यता अभियान

    BySatyameva Jayate News

    May 1, 2026
    Share

    500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

    जौनपुर: एआईएमआईएम जिला कार्यालय, बदलापुर पड़ाव पर शुक्रवार को जिला इकाई, विधानसभा अध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान, जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

    जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में हर जिले में 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी क्रम में जौनपुर में भी 500 सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सदस्य आगामी चुनावों में पार्टी के निर्देश पर अहम भूमिका निभाएंगे।

    बैठक से पहले पहले दिन 51 लोगों ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जौनपुर में भी संगठन विस्तार का अभियान चल रहा है। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *