
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन

जौनपुर


जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर @ipskunwaranupam व भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व स0पु0अ0/ क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्त व स0पु0अ0/थाना प्रभारी सृष्टि जैन, सहयोगार्थ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला थाना जफराबाद जौनपुर व अन्य गणमान्य अधि0/कर्मचारियों की उपस्थिति में थाना जफराबाद अन्तर्गत अखड़ो धाम ,जमैथा चौकी का उद्घाटन किया गया। यह चौकी क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थापित की गई है। यह मार्ग गौराबादशाहपुर व केराकत को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है तथा महर्षि परशुराम के पिता, जमदग्नी ऋषि की तपोस्थली व अखड़ो माता मन्दिर पर लगने वाले मेला व मन्दिर पर आने वाले दर्शनार्थिंयों से होने वाली भीड़ की सुरक्षा व नदी किनारे स्थित होने के कारण प्रभावी रात्रि चेकिंग एवं निगरानी की आवश्यकता थी। चौकी के स्थापित होने से आसपास के गांवों सरैया, पहेतिया, भूलेमऊ, उत्तरगांवा, वजहुद्दीनपुर, जमैथा , नाथूपुर, वशीरपुर में अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस सहायता और अधिक प्रभावी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनता की सुरक्षा एवं प्रभावी पुलिसिंग पर बल दिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं













