डी एम डॉ0 दिनेश चंद्र ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत टी.डी. इंटर कॉलेज एवं टी.डी. विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Share

जौनपुर
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी.सी.टी.वी कैमरों की सतत निगरानी एवं उनकी क्रियाशीलता का गहनता से परीक्षण किया। इसके साथ ही गर्मी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में यह परीक्षा कुल 19 केंद्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर टी डी इटंर कालेज के प्रिसिपल डाँ सत्यप्रकाश सिह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें