तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का निरीक्षणशैक्षिक व्यवस्था, प्रयोगशाला और सुविधाओं की सराहना, शिक्षकों से की गहन चर्चा

Share

जौनपुर

तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत ऑस्ट्रेलिया से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर डीना लेही और प्रोफेसर प्रभात राय शामिल रहे। दोनों प्रोफेसरों ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्रशासनिक कार्यालय, परीक्षा विभाग और स्टाफ रूम का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक एवं मानविकी विषयों के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से साक्षात्कार लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने पर चर्चा की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को विद्यालय की सहगामी गतिविधियों, खेल मैदान, स्काउट-गाइड, एनसीसी, आरओ वाटर और सीसीटीवी युक्त कक्षाओं की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, अनुशासन और विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति जागरूकता की सराहना की। साथ ही विद्यालय में मिले आतिथ्य से वे काफी प्रभावित दिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने भी प्रधानाचार्य और पूरे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को जनपद का प्रतिष्ठित संस्थान बताया। कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, जिला समन्वयक राजन सिंह, इंटर कॉलेज बदलापुर के प्रवक्ता अमरनाथ सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें