• Mon. Apr 20th, 2026
    Share

    धर्मादेवी महाविद्यालय में 108 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण

    जौनपुर
    आज दिन में 11 बजे धर्मा देवी महाविद्यालय बेलपार, उटरू कला ,बक्शा में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास यादव (प्रबंधक)जी के विशेष प्रयास से NGO द्वारा समारोह आयोजित कर 108 साइकिलों का वितरण छात्र_छात्राओं को किया गया।
    समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य रहे।
    सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंधक समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव ने मुख्य अतिथि ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
    तत्पश्चात साइकिल वितरण किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं में साइकिल वितरण से शिक्षा की राह आसान बनेगी दूर दराज़ से पैदल आने वाले बच्चों के लिए साइकिल मिलने से सफर आसान होगा जिससे पढ़ाई पर मन केंद्रित होगा।
    मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि यह साइकिल केवल लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि आपके सपनों को रफ्तार देने का एक माध्यम है।
    जैसे साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए पैडल मारना पड़ता है, वैसे ही जीवन में सफल होने के लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है।
    हम चाहते हैं कि आप आत्मनिर्भर बनें और आत्मविश्वास के साथ अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ें।
    उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहाकि मुझे विश्वास है कि आप इसका सही उपयोग करेंगे और अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।
    उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की भी प्रशंसा किया।
    108 साइकिल पाकर छात्र एवं छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
    इस शानदार आयोजन में मुख्य रूप से महाविद्यालय प्रशासन एवं रोहित यादव, मंगला यादव,सौरभ द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, रविन्द्र मौर्य, अरुण यादव प्रधान ऊंटरुकला आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
    अंत में धर्मा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    खुटहन पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में 01 शातिर गौ तस्कर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमन्चा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 नाजायज चाकू , रस्सी व 01 मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 62 BU 7909 बरामद
    जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत नगर पंचायत कचगांव में स्थलीय निरीक्षण किया
    मनोनीत सभासदों को दिलाया गया शपथ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed