• Mon. Jun 1st, 2026

    टीडी इण्टर कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह व जिला समन्वयक राजन सिंह ने किया उद्घाटन

    Share

    जौनपुर। पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग जौनपुर के सौजन्य से टीडी इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित हुआ ,जिसका उद्घाटन टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह एवं जिला समन्वयक राजन सिंह ने किया।

    टी डी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में पूरे जनपद के कोने-कोने से इंटर कॉलेज के विधार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों के साथ आकर कक्षा 9,10 ,11,12 की पाठ्य पुस्तकों को क्रय किए, एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रॉयल्टी पेड बुक जो कि कम एवं उचित दाम में उपलब्ध है, समस्त छात्र लाभान्वित हुए ।

    प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अपील किये कि टीडी इंटर कॉलेज में आकर सस्ती एवं उचित रेट में पुस्तकों को क्रय कर ले, टीडी इंटर कॉलेज के अध्यापक गण आज पुस्तक मेला शिविर में पुस्तक उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों मे अनुशासन बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किये।

    उक्त जागरूकता शिविर में प्रधानाचार्य डॉक्टर ब्रह्म प्रकाश सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परियावा सिरकोनी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि कला ,रंजना यादव ,शशि यादव, कुमारी निधि सिंह ,राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह ,बद्रीनाथ सिंह, राजीव कुमार सिंह श्याम नारायण मौर्य संजीव कुमार यादव शिया इंटर कॉलेज से मोहम्मद अब्बास जी ,संदीप कुमार शुक्ल एवं टीडी इंटर कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed