• Fri. Apr 10th, 2026

    प्राइवेट स्कूलो की मनमानी फीस व मंहगी किताबो के विरोध मे राष्ट्रवादी नौजवान के कार्यकर्ताओ ने डी एम को सौपा ज्ञापन

    BySatyameva Jayate News

    Apr 10, 2026
    Share

    जौनपुर में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगी किताबों को लेकर अभिभावकों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। राष्ट्रवादी नौजवान सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई कराना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
    वहीं संगठन के कार्यकर्ता डॉ. अब्बासी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है जो एडमिशन फीस और किताब-कॉपी के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा और सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *