• Mon. Apr 6th, 2026

    सद्भावना क्लब जौनपुर का ईद मिलन समारोह सम्पन्न

    BySatyameva Jayate News

    Apr 6, 2026
    Share

    जौनपुर

    सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
    कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर्स, डॉ. अलमदार नज़र, नरसिंह अवतार जायसवाल, श्रावण साहू, लालजी यादव, आशीष गुप्ता, हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव हर्ष महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    इसके अतिरिक्त सदस्य अमित गुप्ता, अतीत मौर्या, असगर मेंहदी खान, प्रीतेश गुप्ता, शाहबाज खान, लोकेश जावा, चंद्रेश मौर्या, नदीम अहमद, अंश मौर्या सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
    कार्यक्रम का संयोजन ताहिर क़ादरी सोनू द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

    संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी
    एकजुट समाज में बढ़ता है सहयोग, विश्वास और भाईचारा : ज्ञान प्रकाश सिंह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed