जौनपुर
राजकीय जिला पुस्तकालय जौनपुर में जनपद के राजकीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दिनांक 31 मार्च 2026 को राजेश विश्वकर्मा प्रधानाचार्य, रणजीत प्रधानाचार्य, शिवनारायण प्रधानाचार्य, लीलावती पाल प्रवक्ता,बालमुकुंद सिंह सहायक अध्यापक सेवानिवृत हुए थे।
सभी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के सम्मान हेतु राजकीय शिक्षकों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुहासिनी प्रजापति, शशि राव,सावित्री विश्वास,शशिकला सिंह द्वारा माँ सरस्वती वंदना से की गई.स्वागत गीत विवेक श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया.
सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को माल्यार्पण, रामचरित मानस, एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अपने सम्बोधन में विभाग के अनुभवों को साझा किया.
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिँह, एवं राजेश यादव ने सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों सभी के द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए सभी को सुखी स्वस्थ, उज्ज्वल जीवन की शुभकामनायें दीं.
इस कार्यक्रम के संयोजका आदर्श वर्मा एवं आयोजक समस्त राजकीय परिवार रहा.
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य , ब्रह्मजीत यादव, जितेंद्र यादव प्रेमचंद्र यादव, डॉ कमलेश यादव, प्रभाकर सिंह, संतोष विश्वकर्मा, रमेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, रितु चौबे, रेखा मौर्या,आदि का अतुलनीय योगदान रहा.सभी ने अपने विचार तथा प्रेरक अनुभव, साझा किए.
शिक्षकों में सौरभ ऑझा, चन्दन मिश्रा, अनीता रत्ना, निधि सिंह, का विशेष सहयोग रहा.कार्यक्रम का संचालन श्रींमती आदर्श वर्मा , चन्दन निगम,एवं नितीश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के बहुत से प्रधानाचार्य, शिक्षक, एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बहुत से लिपिक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे.

